Igor Stimac extended the contract: भारतीय फुटबॉल ( Indian football) के मुख्य कोच Igor Stimac ने एएफसी एशियाई कप 2023 (AFC Asian Cup 2023) के अंत तक अपना अनुबंध बढ़ा दिया है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation) द्वारा मंगलवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति ने जारी करके पुष्टि की गई। विज्ञप्ति में कहा गया कि “भारत पुरुष वरिष्ठ राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच Igor Stimac ने मंगलवार, 4 अक्टूबर, 2022 को AFC Asian Cup 2023 के अंत तक नई दिल्ली में फुटबॉल हाउस में अपने अनुबंध के विस्तार पर हस्ताक्षर किए।
